जब से उन्हें देखा है
कुछ हो सा गया है
रातों को नींद नहीं
दिन का चैन नहीं
ये क्या हो गया है ???
क्या प्यार हो गया है !!!
उसके नाम से धड़कता है दिल
तड़पता है दिल
उसके सपने देखा करता है दिल
उसकी यादों में खोया रहता है दिल
ये क्या हो गया है ???
क्या प्यार हो गया है !!!
क्या नज़र थी उसकी
क्या अदा थी उसकी
क्या देखती थी वह
क्या चलती थी वह
ये क्या हो गया है ???
क्या प्यार हो गया है !!!
मिलने को उनसे
दिल बेक़रार रहता है
प्यार के इजहार को
दिल बेक़रार रहता है
लगता है सच मुझे कुछ हो गया है !!!
शायद मुझे प्यार हो गया है !!!


No comments:
Post a Comment