तुमसे हसीन शायद तुम्हारी यादें है सनम
लगता है जीवन भर इन्हें न भूल पाएंगे हम !!!
मुझे आज भी याद आता है
हर वो गुजरा हसीन पल
जब बुनते थे केवल हसीन ख्वाब
और सोचेते थे कैसा होगा कल
याद कर के यादों को निकलता है दम
लगता है जीवन भर इन्हें न भूल पाएंगे हम !!!
तुम शर्माते हुए आती थी
बाहों में आके समाती थी
जन्नत भी फीका लगता था
जब तुम होले से मुसकुराती थी
कहाँ चले गए वो प्यार के मौसम
लगता है जीवन भर इन्हें न भूल पाएंगे हम !!!

No comments:
Post a Comment