तुमसे हसीन शायद तुम्हारी यादें है सनम
लगता है जीवन भर इन्हे न भूल पाएँगे हम !!
मुझे आज भी याद आता है
हर वो गुजरा हसीन पल
जब बुनते थे केवल हसीन ख्वाब
और सोचते थे कैसा होगा कल
याद कर के उन यादों को निकलता है दम
लगता है जीवन भर इन्हे न भूल पाएँगे हम !!
तुम शरमाते हुए आती थी
बाहोँ में आके समाती थी
जन्नत भी फीका लगता था
जब तुम धीरे से मुस्कुराती थी
कहाँ चले गए वो प्यार के मौसम ???
लगता है जीवन भर इन्हे न भूल पाएँगे हम !!!!

No comments:
Post a Comment